Ad image

चंबा में टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन ने नव-निर्वाचित अध्यक्षों का किया स्वागत, युवाओं के नेतृत्व पर दिया जोर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 अक्टूबर 2024। चंबा न्यू टिहरी टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व सैनिक कल्याण एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय रावत और उद्योग व्यापार मंडल चंबा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलबीर पुंडीर का स्वागत किया।

इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी ने कहा कि जब संगठनों में युवा नेतृत्व आएगा तो चंबा का विकास निश्चित रूप से होगा। उन्होंने चंबा के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत पर जोर दिया। न्यू टिहरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष उत्तम तड़ियाल, सचिव आसाराम डबराल, कोषाध्यक्ष काशीराम जुयाल, बलवंत चंद रमोला, यतेंद्र चौहान, ओमप्रकाश, राजवीर नेगी, दीपक नेगी, राकेश मखलोगा, अनिल बैलवाल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!