Ad image

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में राजकीय इंटर कॉलेज तोलीसैण मुखेम के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 अक्टूबर 2024। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में राजकीय इंटर कॉलेज तोलीसैण मुखेम के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस महोत्सव में विद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

प्रतापनगर प्रखंड के अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज लंबगांव में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. हेमलता भट्ट, प्रधानाचार्य विजयपाल रावत, और ब्लॉक समन्वयक ताजेन्द्र जयाड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संध्या नेगी और प्रमोद बिजल्वाण ने किया।

इस अवसर पर छात्रों ने विज्ञान मॉडल और बाल शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विज्ञान क्विज में जूनियर वर्ग में सुजड़गांव ने प्रथम स्थान और राइका मुखेम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में विज्ञान विषय में राइका मुखेम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राउमा विद्यालय बैल्डोगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

संसाधन प्रबंधन में राइका मुखेम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं रौणद रमोली ने द्वितीय स्थान पाया। इसी तरह, जूनियर वर्ग परिवहन एवं संचार में सोनाक्षी (राइका मुखेम) ने प्रथम और कबीर कुमार (राउमा विद्यालय) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणितीय प्रतिरूपण में राउमा विद्यालय झिंवाली ने प्रथम स्थान और विज्ञान नाटक में राइका गल्याखेत ने प्रथम स्थान हासिल किया।

महोत्सव की विशेष बात यह रही कि राजकीय इंटर कॉलेज तोलीसैण मुखेम के 12 छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय महोत्सव के लिए चयन किया गया। जिनमें विज्ञान प्रदर्शनी के लिए शिवओम, जसवीर, प्रवेश, सोनाक्षी, समीक्षा, और साहिल का चयन हुआ। वहीं विज्ञान क्विज में प्रवेश, अंजू, सूरज, सोनाक्षी, और समीक्षा अनीता का चयन किया गया। छात्रों के मार्गदर्शक शिक्षक प्रमोद बिजल्वाण रहे।

गौरतलब है कि पिछले वर्षों में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महोत्सव में भाग लिया था और बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए थे। विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि डॉ. भान सिंह नेगी द्वारा प्रदान किए गए। इस मौके पर ब्लॉक मंत्री लवजीत बधानी, हेमन्त जगूड़ी, अनिल प्रसाद, अनिल नेगी, हरीश पंवार, मनोज सैनी और अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

इस सफलता से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है और आगे भी छात्रों की ऐसी ही उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!