विधानसभा अध्यक्ष रितु खण्डूडी भूषण ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 21 अक्टूबर 2024 । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खण्डूडी भूषण अपने तय कार्यक्रम के तहत रविवार को पवित्र धाम बद्रीनाथ पहुंचीं। उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और सायं शयन आरती में हिस्सा लिया। सोमवार की प्रातः अभिषेक पूजा में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विधानसभा अध्यक्ष ने रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उन्हें बद्री प्रसाद भेंट किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट और ईओ सुनील पुरोहित भी उपस्थित रहे।

रितु खण्डूडी भूषण की इस यात्रा का उद्देश्य न केवल भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद प्राप्त करना था, बल्कि प्रदेश और देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना करना भी था। उनकी इस यात्रा से श्रद्धालुओं और अधिकारियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Share This Article
error: Content is protected !!