टिहरी पुलिस की तत्परता से महिला की जान बची, परिजनों ने जताया आभार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 अक्टूबर 2024 । आज राजस्थान पुलिस से मिली सूचना पर मुनि की रेती थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर एक महिला की जान बचाई। राजस्थान के कोटपुतली निवासी शर्मिला (35) आत्महत्या के इरादे से ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में आई थी।

पुलिस टीम ने राफ्टिंग गाइड्स और स्थानीय लोगों की मदद से महिला की तलाश शुरू की। ब्रह्मपुरी में राफ्टिंग के दौरान शर्मिला ने गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन जल पुलिस और राफ्टिंग कर्मियों की तत्परता से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि एक सहकर्मी द्वारा उसकी फोटो एडिट कर वायरल करने से वह तनाव में थी और आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने टिहरी पुलिस की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!