श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षा 09 नवम्बर से

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 अक्टूबर 2024 । श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की आधारभूत एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अन्तर्गत संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की विषम सेमेस्टरों की परीक्षाएं दिनांक 09 नवम्बर, 2024 से प्रारम्भ होने जा रही हैं।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो0 सी0एस0 नेगी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र को नियन्त्रित करने हेतु शासन द्वारा निर्धारित शैक्षणिक कलैण्डर के अनुसार ही विश्वविद्यालय द्वारा विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 09 नवम्बर, 2024 से आयोजित की जा रही हैं। आगामी परीक्षा की जानकारी देते हुए प्रो0 नेगी ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.sdsuv.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है जहां छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं । साथ ही परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने हेतु उडनदस्तों का दल बनाया गया हैं। प्रो0 नेगी ने कहा कि परीक्षाओं को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!