नशे में वाहन चलाते दो चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 नवंबर 2024 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, श्री आयुष अग्रवाल के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत “ड्रिंक एंड ड्राइव,” ओवरलोडिंग, और ओवरस्पीड जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा दिनांक 26/27 नवंबर 2024 की रात्रि में दो वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिनमें कार Artica (UK07TD-7159) चालक प्रवीण नौटियाल, पुत्र बच्ची राम नौटियाल निवासी: ग्राम न्यूली, थाना कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल। तथा ट्रक टिप्पर (UK06CB-5761) चालक अरविंद सिंह पुंडीर, पुत्र मकर सिंह पुंडीर निवासी ग्राम कंडारा, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली गढ़वाल शामिल हैं । दोनों चालकों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

    पुलिस प्रशासन जनसामान्य से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें। नशे में वाहन चलाने जैसे खतरनाक व्यवहार से बचें।

    Share This Article
    Follow:
    *** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
    error: Content is protected !!