उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद चंबा चुनाव के लिए की दावेदारों पर चर्चा

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नगर पालिका परिषद चंबा के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के निकाय प्रभारी और जिला पंचायत सदस्य संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह रावत ने कांग्रेसजनों के साथ संभावित दावेदारों के नामों पर गहन चर्चा की। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर नगर पालिका सीट जीतने के लिए पूरी मेहनत करने का आह्वान किया।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न नामों पर चर्चा की गई, जिनमें से एक सुयोग्य नाम की घोषणा प्रदेश आलाकमान द्वारा जल्द की जाएगी।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सूरज राणा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साहब सिंह साजवाण, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, शिवी भंडारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार, पीयूष उनियाल, टिहरी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र रामोला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिनेश कृषाली, और हरि सिंह मखलोगा समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!