Ad image

प्रज्ञा फाउंडेशन: किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति समर्पित प्रयास

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 दिसंबर 2024। महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए, प्रज्ञा फाउंडेशन, जिसकी स्थापना श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित (जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित की पत्नी) द्वारा की गई है, ने एक अनुकरणीय कदम उठाया है। फाउंडेशन ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज, मोलधार, और राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नई टिहरी में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर श्रीमती दीक्षित ने किशोरियों को न केवल सैनिटरी नैपकिन वितरित किए, बल्कि माहवारी, हार्मोनल परिवर्तन, और सैनिटरी वेस्ट के प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि माहवारी के दौरान सैनिटरी नैपकिन का सही उपयोग और उचित निपटान जरूरी है। इसके लिए फाउंडेशन द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों में गीले और सूखे कचरे के साथ सैनिटरी वेस्ट के लिए विशेष लाल/गुलाबी बॉक्स लगाए गए हैं।

श्रीमती दीक्षित ने बताया कि फाउंडेशन अब तक 6,000 किलोग्राम सैनिटरी वेस्ट को उचित प्रक्रियाओं से निष्पादित कर चुका है। यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने किशोरियों को सलाह दी कि वे हरी सब्जियां, मोटा अनाज और फल अपने आहार में शामिल करें और नियमित रूप से हीमोग्लोबिन की जांच कराएं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “माहवारी के दौरान झिझक या संकोच करने की आवश्यकता नहीं है। स्वच्छता का पालन करते हुए सही तरीके से सैनिटरी नैपकिन का उपयोग करें और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करें।”

इस मौके पर सीआरसी आनंदमणि पैन्यूली, प्रधानाचार्य विजय सिंह कैंथूरा, गुंजन वर्मा, और अन्य शिक्षक जैसे गीता मस्तवाल, एम.एल. उनियाल, और देवेन्द्र बड़थ्वाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

प्रज्ञा फाउंडेशन के प्रयासों से स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को एक नई दिशा मिल रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!