Ad image

लक्ष्य हासिल करने के लिए भविष्य की संभावनाओं के साथ मेहनत करनी होगी: सुबोध उनियाल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

(डीपी उनियाल गजा)

टिहरी गढ़वाल। नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल गजा के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आगे बढ़ने के लिए खुली आंखों से सपने देखने और मेहनत करने की जरूरत है। इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में मददगार होते हैं।

उन्होंने विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर की मान्यता दिलाने और लैब स्थापित करने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने शिक्षकों के शिक्षा क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की और अभिभावकों से बच्चों के भविष्य के प्रति अधिक ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत गजा की निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती ने मंत्री द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि शैक्षणिक प्रयासों से पलायन पर रोक लगी है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और वंदना के साथ किया गया।

छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिमाचली और पंजाबी लोक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर फकोट के निवर्तमान प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, चंबा विकासखंड की निवर्तमान प्रमुख शिवानी बिष्ट, मंडी समिति नरेंद्र नगर के निवर्तमान अध्यक्ष बीर सिंह रावत, सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती और प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी।

समारोह में भाजपा जिला मंत्री गजेंद्र खाती, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, अभिभावक संघ उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल और अन्य प्रमुख स्थानीय लोग भी मौजूद थे। शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की क्षेत्रवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!