Ad image

पैराग्लाइडिंग एक्रो और एसआईवी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को किया रोमांचित, समापन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से कोटी कॉलोनी, टिहरी झील में आयोजित चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्रो और एसआईवी प्रतियोगिता का शनिवार को सफल समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 19 दिसंबर को शुरू हुई थी, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को रोमांचित किया।

थियो डेबलिक (फ्रांस) को मिला प्रथम पुरस्कार

पैराग्लाइडिंग एक्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थियो डेबलिक (फ्रांस) को 05 लाख का चैक, द्वितीय हूगो लामी (फ्रांस) को 03 लाख तथा तृतीय पबालो (स्विटजरलैंड) को 02 लाख का चैक पुरस्कार के रूप में दिया गया। वहीं एसआईवी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ओम तानाजी टाकवे को 02 लाख का चैक, द्वितीय योगराज ठाकुर को डेढ लाख तथा तृतीय कपिल नौटियाल को 01 लाख का चैक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने मा. मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री, पर्यटन विभाग, पायलट्स, ब्लॉगर, फोटोग्राफी टीम, मीडिया सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि टिहरी झील में लगातार दूसरी बार पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता का बहुत ही कम समय और विपरित परिस्थितियों में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि टिहरी झील में विभिन्न राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की जल क्रीड़ाओं एवं साहसिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ ही वाटर स्पोट्स की गतिविधियों को बढ़ाने हेतु कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी झील में दो बोटिंग प्वाइंट्स के लिए स्वीकृति दी गई है तथा कू्रज बोट के साथ ही प्लाई बोट, योक बोट्स भी शीघ्र ही शुरू होगा। इसके साथ ही एडीबी के द्वारा रिंग रोड़ का कार्य भी काफी तेजी का किया जा रहा है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल ने कहा कि सरकार टिहरी झील में इस प्रकार की गतिविधियों को संचालित करने तथा टिहरी झील को वर्ल्ड क्लास डेस्टिनेशन बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

निदेशक, पैराग्लाइडिंग मंत्रा तानाजी टाकवे ने बताया कि कोटी कॉलोनी टॉप इंटरनेशनल पैराग्लाइडिंग साइट है। इसकी हाइट और पानी इसकी विशेष पहचान है और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पायलटों के माध्यम से भी अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर इसको नई पहचान मिलेगी।

प्रतियोगिता में देश-विदेश से पैराग्लाइडिंग पायलटो ने हवा में करतबबाजिया कर पर्यटकों को रोमांचित किया। उन्होंने बताया कि यहां की भौगोलिक स्थिति, पहाड़, एरिया, पानी, हवा पैराग्लाइडिंग के लिए अनुकूल है।

इस अवसर पर अध्यक्ष ओबीसी आयोग संजय नेगी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद से विशेष कार्य अधिकारी मनोज जोशी, एसीईओ अश्विन पुंडीर, डीटीडीओ चमोली विजेंद्र पांडे, कलस्टर ऑफ हेड टाइम्स ऑफ इंडिया आनन्द पुंडीर, डीटीडीओ पौड़ी के.एस. नेगी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!