भाजपा प्रत्याशी आनंद बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ किया नामांकन, घनसाली में विकास का किया वादा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

( घनसाली से लोकेंद्र जोशी की रिपोर्ट )

टिहरी गढ़वाल 28 दिसंबर। भाजपा प्रत्याशी आनंद सिंह बिष्ट ने आज कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ घनसाली में अपना नामांकन दाखिल किया। कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बनता था। आनंद बिष्ट ने वादा किया कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला, तो वह घनसाली में पार्किंग की समस्या का समाधान, बाढ़ नियंत्रण के लिए तटबंध निर्माण, पेड़ों की कटाई और जल व्यवस्था में सुधार सहित कई विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, पथ प्रकाश, और सभी वार्डों में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उनका मानना है कि यह क्षेत्र विकास के हर पहलू में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस मौके पर स्थानीय विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा, “भाजपा एक विचारधारा और बड़े परिवार की पार्टी है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर घनसाली और चमियाला दोनों नगर पंचायतों में विजय पताका फहराएंगे।” उन्होंने दोनों सीटों पर जीत का दावा किया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
आनंद बिष्ट के नामांकन के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, विधायक शक्तिलाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान, वरिष्ठ नेता चंद्र किशोर मैठाणी, विजेंद्र सिंह गुसाईं, नरेंद्र डंगवाल, और हयात कंडारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कड़ाके की ठंड के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्थन भाजपा की एकजुटता को दर्शाता है।

चमियाला से गोविंद सिंह राणा का दावा
दूसरी ओर, चमियाला नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राणा ने नामांकन पत्र खरीदा और सोमवार को नामांकन दाखिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी जीत निश्चित है और भाजपा की विजय यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा।

भाजपा की रणनीति और कार्यकर्ताओं का उत्साह
भाजपा ने घनसाली और चमियाला दोनों क्षेत्रों में मजबूत रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प लिया है। कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का समर्थन इस बार भाजपा के लिए बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!