Ad image

जनपद टिहरी के सीमान्त गांव गंगी में जल्द चमकेगी बिजली

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अथक प्रयासों से विधान सभा क्षेत्र घनसाली के सीमान्त गांव गंगी में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत ग्रिड लाइन जोड़ने कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही गंगी गांव विद्युत ग्रिड लाइन से रोशन होगा।

बता दें कि ग्राम गंगी पूर्व में सौर ऊर्जा से आच्छादित था, जिसको विद्युत ग्रिड से जोड़ने हेतु लगभग 12 किमी की लाइन निर्माण एवं ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जा रहा है। लाइन निर्माण के पश्चात उपभोक्ताओं से संयोजन के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा विद्युत संयोजन देने की कार्यवाही की जाएगी।

गंगी गांव में विद्युत लाइन को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक स्तर पर किये गये प्रयासों एवं निगरानी से ही यह संभव हो सका है। निश्चित ही गंगी गांव का विद्युत लाइन से जुड़ना एक बड़ी उपलब्धि है। गंगी गांव मंे विद्युत ग्रिड लाइन से जुड़ने के बाद लगभग 250 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!