संगम नोज, प्रयागराज में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया युवती का रेस्क्यू, हाइपोथर्मिया के कारण हो गयी थी अचेत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। आज 16 फरवरी 2025 को संगम नोज, प्रयागराज में गंगा स्नान के दौरान एक युवती बबली पाण्डेय (पुत्री श्री जयप्रकाश पांडेय, निवासी छपरा, बिहार, उम्र 21 वर्ष) हाइपोथर्मिया के कारण अचेत हो गई।

घटनास्थल पर तैनात SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती को तुरंत पानी से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार प्रदान किया। स्थिति गंभीर होने के कारण, NDRF की बोट की सहायता से अरेल घाट पहुंचाकर निकटवर्ती थाने के वाहन से उसे अस्पताल भेजा गया।

SDRF टीम की त्वरित कार्रवाई से युवती को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गयी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!