जिलाधिकारी ने दो महाविद्यालयों को प्रदान किए चार कंप्यूटर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 मार्च 2025 । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में राजकीय महाविद्यालय पौखाल और राजकीय महाविद्यालय खाड़ी को छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए दो-दो कंप्यूटर प्रदान किए। यह कंप्यूटर कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मद के तहत खरीदे गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में आयोजित एक बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा इन महाविद्यालयों में कंप्यूटर की आवश्यकता की बात उठाई गई थी। इसी के मद्देनजर सीएसआर फंड से कंप्यूटर खरीदकर दोनों महाविद्यालयों को उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। इस पहल से शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!