नई टिहरी में जलकर माफी और कनेक्शन काटने के अभियान को रोकने की मांग, एकता मंच ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 अप्रैल 2025। नई टिहरी में जलकर माफी और पेयजल कनेक्शन काटने के अभियान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी मांग रखी है। इस संबंध में एकता मंच, नई टिहरी के संयोजक आकाश कृषाली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के लिए जलकर माफी की सुविधा लागू करने और उत्तराखण्ड पेयजल संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कनेक्शन काटने के अभियान को तत्काल रोकने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि टिहरी बांध परियोजना के कारण विस्थापित हुए हजारों परिवारों को नई टिहरी में पुनर्वासित किया गया है, जिनमें सैकड़ों निर्बल परिवार शामिल हैं। इनमें से कई परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत कोई सुविधा नहीं मिली है और वे अपने परिजनों के सहारे जीवनयापन कर रहे हैं। इन परिवारों को उम्मीद थी कि सरकार मानवीय आधार पर उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगी।

कृषाली ने हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों के आधार पर नई टिहरी के सभी प्रभावित परिवारों को इस सुविधा का लाभ दिया जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि उत्तराखण्ड पेयजल संस्थान द्वारा जलकर बकाया के नाम पर कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है, जो मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीमा कृषाली, शीला भंडारी, रेखा नेगी, रुकमा परमार, वृद्धि पाल परमार, कंचन उनियाल, बुद्धि लाल, रुकमा परमार, अशरूफी सेमवाल, नियाज बेग, ऋचा जोशी, अनुपम भट्ट, मोहम्मद इमरान आदि शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!