वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए समिति गठित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 अप्रैल 2025। उप जिला मजिस्ट्रेट घनसाली ने बताया कि 7 अप्रैल 2025 को थाना घनसाली क्षेत्र के भटगांव मोटर मार्ग पर डोबा नामक बैंड पर वाहन संख्या यू.के.09-सी.ए.-0332 (यूटीलिटी) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए।

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल, मयूर दीक्षित ने इस दुर्घटना के कारणों की जांच और सड़क सुरक्षा के लिए सुझाव प्राप्त करने हेतु उनकी अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। यह समिति एक पखवाड़े के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।उप जिला मजिस्ट्रेट घनसाली, संदीप कुमार ने जनता से अपील की है कि इस घटना के संबंध में कोई भी जानकारी रखने वाला व्यक्ति 15 दिनों के भीतर किसी भी कार्य दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय घनसाली में मौखिक या लिखित रूप में अपनी जानकारी प्रस्तुत कर सकता है। जानकारी डाक के माध्यम से भी भेजी जा सकती है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!