‘मन की बात’ से प्रेरित भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया मां के नाम पेड़ लगाने का संकल्प

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 अप्रैल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को बूथ स्तर पर एकजुट होकर सुना और अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

चंबा मंडल के बूथ संख्या 31 पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तीकरण जैसे विषयों को प्रेरणादायक बताया।
आदित्य कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 2014 से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं, जो निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदय रावत, नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री, विनोद सुयाल, डॉ. प्रमोद उनियाल, संदीप रावत, अनीता कोठारी, मनोज नकोटी, कृष्णा कोठारी, इंद्र सिंह नेगी, कमाल सिंह पुंडीर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में, नई टिहरी मंडल के बूथ संख्या 102 पर भी कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ सुनी और प्रधानमंत्री के अनुभवों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जाखणीधार ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी, शीशराम थपलियाल, परमवीर पंवार, जयेंद्र पंवार, असगर अली, हीरा नेगी, विजय डोभाल और बलवीर नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!