Ad image

8 साल से अधूरे आयुष अस्पताल पर गरजी कांग्रेस, लगाए घोटाले के आरोप

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 28 अप्रैल 2025।
जाखणीधार तहसील के जेलम क्षेत्र में प्रस्तावित 50 बैड का आयुष अस्पताल आठ वर्षों बाद भी अधूरा है। इसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य वर्षों से लंबित है और अब सरकार नए स्थान पर भूमि चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

भट्ट ने आरोप लगाया कि सरकार ने न केवल जनता की दी हुई भूमि का सही उपयोग नहीं किया, बल्कि सरकारी धन का भी दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि विगत आठ वर्षों में अस्पताल की केवल एक अधूरी सीसी दीवार ही बन पाई है, जो जनहित परियोजनाओं के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। भट्ट ने भाजपा के वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक और सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि

  • आठ वर्षों में अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ।
  • भूमि दान देने वाले किसानों को उचित क्षतिपूर्ति नहीं दी गई।
  • अब नए स्थान पर अस्पताल बनाने का प्रस्ताव किया जा रहा है, जिससे पुराने दानदाताओं के साथ अन्याय हो रहा है।
  • सरकार यह गारंटी दे कि नए स्थान पर निर्माण समय से पूरा होगा।

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि डबल इंजन सरकार में भी जनहित की परियोजनाएं क्यों अधूरी रह गईं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी। साथ ही, कांग्रेस ने भाजपा के सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की इस मुद्दे पर चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

क्या है मामला :
जेलम क्षेत्र में आयुष अस्पताल की स्थापना के लिए कई स्थानीय काश्तकारों ने अपनी भूमि जनहित में दान दी थी। अस्पताल के लिए वर्ष 2017 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन आठ वर्षों में न तो अस्पताल भवन बन पाया और न ही भूमि पर कोई ठोस कार्य हुआ। अब सरकार ने इस स्थान को निरस्त कर नए क्षेत्र में अस्पताल निर्माण की योजना बनाई है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और असंतोष बढ़ गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!