Ad image

अपर पुलिस अधीक्षक श्री जे.आर. जोशी ने किया स्मार्ट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 मई, 2025। अपर पुलिस अधीक्षक श्री जे.आर. जोशी द्वारा जिला मुख्यालय नई टिहरी स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का औचक निरीक्षण किया गया। यह सेंटर स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्थापित किया गया है और जिले की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

निरीक्षण के दौरान श्री जोशी ने सेंटर में लगे कुल 48 मॉनिटरिंग कमरों का भौतिक निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कोतवाली नई टिहरी को तुरंत सूचित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से दुपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट वाहन चालकों की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा नियम उल्लंघन पर तत्काल चालान की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निरीक्षण रजिस्टर एवं चालान रजिस्टर की भी समीक्षा की गई, जो पूर्ण रूप से अद्यतन (अप-टू-डेट) पाए गए।

श्री जोशी ने समस्त स्टाफ को जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि इस सेंटर की सक्रियता से अपराध और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!