शहीद श्रीदेव सुमन जी की जयंती पर श्रद्धांजलि की अर्पित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 मई । आज शहीद श्रीदेव सुमन जी की जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव जौल में स्थित स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद चंबा नगर और टिहरी जेल स्थित स्मारकों पर भी माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि हर साल श्रीदेव सुमन जी की जयंती भी प्रशासन द्वारा उसी तरह मनाई जाएगी, जैसे उनकी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, नगर मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद सुयाल, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र सेमवाल, मंडल महामंत्री अनिल बिजलवान, विक्रम राणा, नमामि गंगे जिला संयोजक अक्षत पवन बिजलवाण, सभासद गौरव फोन्दणी, दर्शन लाल सकलानी आदि शामिल थे। सभी ने श्रीदेव सुमन जी को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!