आईडीपीएल श्मशान घाट ऋषिकेश में नदी में नहाने गई तीन बच्चियां डूबीं, दो की मौत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 30 मई: । ऋषिकेश के आईडीपीएल श्मशान घाट क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें नदी में नहाने गई तीन बच्चियां डूब गईं। यह घटना लगभग शाम 5 बजे की बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बच्ची को समय रहते बचा लिया गया, जबकि अन्य दो बच्चियों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही समय में एसडीआरएफ टीम ने दोनों डूबी हुई बच्चियों के शव बरामद कर लिए।

डूबी हुई बच्चियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. अंजली पुत्री श्री भगत बहादुर, उम्र 10 वर्ष, निवासी शिव चौक, गली नंबर 6, IDPL झुग्गी क्षेत्र।
  2. नेहा पुत्री श्री लोक बहादुर उम्र 13 वर्ष।
  3. अंजली पुत्री श्री दीपक, उम्र 14 वर्ष।

इनमें से एक बच्ची को जीवित बचा लिया गया जबकि बाकी दो की मृत्यु हो गई। मृत बच्चियां नेपाली मूल की बताई जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। SDRF की तत्परता से दोनों शवों को समय रहते बरामद कर लिया गया।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी किनारे नहाने या खेलने से बचें, विशेषकर बच्चों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!