राज्य आंदोलनकारियों समेत तमाम सामाजिक-राजनैतिक संगठनों ने दिया धरना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 फरवरी। देहरादून में आंदोलित बेरोजगार युवाओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में,भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच एवम गिरफ्तार आंदोलनकारी युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर टिहरी के राज्य आंदोलनकारियों समेत तमाम सामाजिक-राजनैतिक संगठनों एवम जागरूक नागरिकों ने नई टिहरी शहीद स्मारक में धरना प्रदर्शन किया।

राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र नौडियाल

धरने में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, देवेंद्र नौड़ियाल, सूरज राणा, आनन्द सिंह बेलवाल,नरेन्द्र चन्द  रमोला, मुशरफ अली, किशनसिह रावत ,रामसिह रावत, केएन चमोली, मान सिंह रौतेला,साहब सिंह सजवाण, जय प्रकाश पाण्डेय  उत्तम तोमर, धीरज सिंह नेगी, नवीन सेमवाल, असद आलम, शक्ति प्रसाद जोशी-सभासद ,उर्मिला महर जिलाध्यक्ष यूकेडी, अनीस खान,शान्ती देवी, गंगा भगत सिंह नेगी, सतीश चमोली सभासद, आदित्य शंकर खत्री आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!