एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी में एनसीसी रैंक सेरेमनी सम्पन्न

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

सीनियर अंडर ऑफिसर बनीं रिया बिष्ट, कई कैडेट्स को मिली नई जिम्मेदारियां

हल्द्वानी, 07 जून 2025 । एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में शुक्रवार को 24 यूके गर्ल्स बटालियन की ओर से एनसीसी रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. बी.आर. पंत ने विभिन्न कैडेट्स को रैंक प्रदान कर सम्मानित किया।

कैडेट रिया बिष्ट को सीनियर अंडर ऑफिसर, अंजलि बिष्ट और दिव्यांशी को अंडर ऑफिसर, शोभा गंगोला को सार्जेंट तथा उर्मिला परिहार और अर्चिता आर्य को कॉरपोरल रैंक दी गई।

प्राचार्य प्रो. पंत ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और शिक्षा में संतुलन बनाए रखते हुए उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. ज्योति टम्टा और लेफ्टिनेंट डॉ. विनय चंद्र ने भी कैडेट्स के कार्यों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में पूर्व और वर्तमान एनसीसी कैडेट्स, जैसे मृणाल बोरा, मानसी जोशी, साक्षी, डिंपल, वंदना, दीपशिखा, हिमानी, गुंजन, रेनू आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई। समारोह अनुशासन, देशभक्ति और नेतृत्व कौशल का सशक्त उदाहरण बना।

Share This Article
error: Content is protected !!