टिपरी के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, तीन गंभीर घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जिले के एनएच-707ए टिपरी-नंदगांव मोटर मार्ग पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा टिपरी से लगभग 1.5 किलोमीटर आगे डबा खाले नामक स्थान पर हुआ, जहां एक यात्री बस (UK-08PA-8883) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

बस में गुजरात से आए कुल 33 तीर्थयात्री सवार थे, जो उत्तरकाशी से श्री केदारनाथ जा रहे थे। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। इसके अलावा 15 से 16 यात्री सामान्य रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा और बौराड़ी से भेजी गई एम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव पहुंचाया गया है। ड्राइवर ने दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!