Ad image

आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

टिहरी गढ़वाल 12 जून 2025 । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को नई टिहरी के होटल गैलेक्सी में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों का कार्यकाल आज़ाद भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम युग के रूप में दर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश ने इस अवधि में आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक मोर्चों पर अभूतपूर्व प्रगति की है।

मंत्री ने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और निर्यात के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत देश उपभोक्ता से उत्पादक और निर्यातक की दिशा में आगे बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों की सटीकता ने पूरी दुनिया को चौंका दिया।

बैंकिंग पहुंच को देश के कोने-कोने तक ले जाकर मोदी सरकार ने गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे देने में सफलता पाई है, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आई है। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से अब तक 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं जैसे आईएमएफ और यूएनडीपी भी सराहना कर चुकी हैं।

महिला सशक्तिकरण को लेकर मंत्री ने कहा कि महिलाओं को विधायिका में एक-तिहाई आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य भी इसी सरकार ने किया है। साथ ही धारा 370 की समाप्ति, वक्फ संशोधन बिल और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) जैसे निर्णय मोदी सरकार की सशक्त इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता को दर्शाते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, विधायक किशोर उपाध्याय, जिला अध्यक्ष उदय रावत, राजेंद्र जुयाल, पूर्व प्रमुख सुनीता देवी, चतर सिंह चौहान, रागिनी भट्ट, सुंदरलाल उनियाल, चंद्रवीर नेगी, विजय कठैत सहित बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!