शिवपुरी और गोवा बीच डूबे युवकों की तलाश जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने गढ़ निनाद न्यूज को बताया कि टीम द्वारा यूसुफ बीच शिवपुरी में डूबे युवक विवेक कुमार और गोवा बीच में डूबे साहिल पटेल की तलाश शुक्रवार को भी जारी रही। परिजनों की मौजूदगी में टीम ने घटनास्थल से लेकर पशुलोक बैराज तक गहन सर्च अभियान चलाया, लेकिन अब तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

सर्चिंग के दौरान पशुलोक बैराज में मिला अज्ञात शव

सजवाण ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान टीम को पशुलोक बैराज में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसे बाहर निकालकर लक्ष्मणझूला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। शव की उम्र करीब 55 से 60 वर्ष प्रतीत हो रही है और शव 20-30 दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त के लिए सभी थानों को सूचना भेज दी गई है।

टीम का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

एसडीआरएफ द्वारा युवकों की तलाश के लिए हर संभावित स्थान पर सर्च जारी है, परिजनों को हर अपडेट दी जा रही है।
अज्ञात शव की पहचान के प्रयास भी तेज़ी से किए जा रहे हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!