रिंग रोड और टूरिज्म रोड से चमकेगा टिहरी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी रिंग रोड और टूरिज्म रोड की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

टिहरी गढ़वाल 16 जून, 2025। सोमवार जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशों के क्रम में टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक अपार जिला अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार ने रिंग रोड कार्य प्रगति की जानकारी ली जिसमें सम्बन्धित विभागों द्वारा बताया गया कि टिहरी रिंग रोड दो चरण में टूरिज्म रोड और रिंग रोड क्रमशः 15.77 एवं 29.50 किलोमीटर बनायी जानी है। जिसमें नाप–खेत अधिग्रहण, भूमि अध्याप्ति अधिकारी के माध्यम से कार्य गतिमान है, जिस पर अपर जिला अधिकारी ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि टेंडर प्रकिया पर्यटन निदेशालय के माध्यम से कार्यवाही गतिमान है। बता दें कि टूरिज्म रोड लोनिवि चम्बा तथा रिंग रोड लोनिवि नई टिहरी द्वारा निर्मित की जायेगी, जिसमें लगभग 5 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जायेगी, जिसमे 18 गांव शामिल है।

बैठक में ईई लोनिवि योगेश कुमार, जेएस खाती, सहायक अभियन्ता अमित, मनीषा एवं वंदना मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!