टिहरी जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण का अंतिम प्रकाशन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जून, 2025। जनपद टिहरी गढ़वाल में त्रिस्तरीय पंचायतों के स्थानों एवं पदों के आरक्षण से संबंधित अंतिम सूची 18 जून 2025 को जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नितिका खण्डेलवाल द्वारा जारी कर दी गई।

उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम तथा उत्तराखण्ड ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत (स्थानों और पदों का आरक्षण एवं आवंटन) नियमावली-2025 के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए 13 जून को आरक्षण का अनन्तिम प्रकाशन किया गया था। इसके बाद 14 एवं 15 जून को आम जनता से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।

प्राप्त आपत्तियों पर 16 एवं 17 जून को गठित समिति द्वारा विधिवत सुनवाई की गई। सभी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच एवं समाधान के उपरांत 18 जून को अंतिम प्रकाशन जारी किया गया, जिसमें ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों के प्रमुख एवं सदस्य पदों के लिए आरक्षित श्रेणियों का निर्धारण किया गया है।

यह प्रक्रिया शासनादेश में निहित नियमों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संपन्न की गई। अंतिम आरक्षण सूची के प्रकाशन के साथ ही पंचायत चुनावों की तैयारी ने औपचारिक रूप से गति पकड़ ली है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!