Ad image

केक काटकर मनाया राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जून । अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, नई टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए बड़े उत्साह के साथ मनाया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा, “राहुल गांधी देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। हम सभी कांग्रेसजन भगवान बद्री-केदार से उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हैं।”प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला और सचिव सैयद मुशर्रफ अली ने कहा, “जब कुछ लोग जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, तब राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर और मुंबई से महाराष्ट्र तक हजारों किलोमीटर की पदयात्रा कर देश को जोड़ने, भाईचारा, एकता और अखंडता को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।

“महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत और ममता उनियाल ने कहा, “विश्व की दो प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से पढ़े-लिखे राहुल गांधी आज देश के हर वर्ग की आवाज हैं। वे उन बेरोजगार युवाओं की चिंता करते हैं, जो पढ़ाई के बाद भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। हम उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

“कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विजय गुनसोला, सचिव सैयद मुशर्रफ अली, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल, प्रवीण, अनीता शाह, रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह बुटोला, असद आलम, नवीन सेमवाल, प्रीतम सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!