Ad image

टिहरी में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम के तहत उत्साहपूर्ण योगाभ्यास

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

“टिहरी को योग, चेतना और विरासत का केंद्र बनाएं” – विधायक किशोर उपाध्याय

टिहरी गढ़वाल 21 जून 2025 । 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नई टिहरी के प्रताप इंटर कॉलेज मैदान, बौराड़ी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, नगरपालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और डीएम नितिका खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ किया।

आयुर्वेद विभाग की डॉ. सिद्धि मिश्रा ने योग प्रशिक्षकों के साथ मिलकर योगासन और मुद्राओं का अभ्यास कराया।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाखापट्टनम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भराड़ीसैंण, गैरसैंण से दिए गए संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग वैश्विक स्तर पर एक शक्तिशाली अभियान बना है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम है।” उन्होंने टिहरी को योग और चेतना का केंद्र बनाने का आह्वान किया।

नगरपालिका अध्यक्ष मोहन रावत ने योग को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की प्रक्रिया बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

डीएम नितिका खंडेलवाल ने कहा, “योग आत्मानुशासन और शांति का मार्ग है। इसे दैनिक जीवन में अपनाकर हम स्वस्थ और सफल जीवन जी सकते हैं।” उन्होंने प्रतिदिन 30 मिनट योग करने का संकल्प लेने की अपील की।सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए तेल, नमक और चीनी का सेवन कम करने की सलाह दी। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुभाष कुमार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार जताया और स्वस्थ भारत के लिए योग को अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम ए.के. सिंह, डीडीओ मो. असलम, अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!