यमुनोत्री धाम यात्रियों की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन का निर्णय

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी। 23 जून 2025 को श्री यमुनोत्री धाम के नौ कैंची क्षेत्र में भूस्खलन की घटना के मद्देनज़र, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार यात्रा मार्ग पर सुधार कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं।

👉🏻 दिनांक 24 जून 2025 को, यमुनोत्री पैदल यात्रा पर निकले यात्रियों को सुरक्षित स्थलों पर रोकने का निर्णय लिया गया है, जिससे मार्ग पर अटके पत्थरों को हटाने, रेलिंग लगाने और रास्ते की मरम्मत जैसे कार्य सुरक्षित रूप से संपन्न किए जा सकें।

✅ इसके साथ ही यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक पैदल मार्ग की सफाई और यात्री सुविधाओं की व्यवस्था भी तेज़ी से की जा रही है, जो आज रात्रि तक पूर्ण होने की संभावना है।

📍 कल से (25 जून 2025) यात्रा मार्ग को पूर्ण रूप से सुरक्षित कर, जानकीचट्टी से श्री यमुनोत्री धाम तक यात्रा पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी।

🔔 यात्रियों से अनुरोध है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें एवं धैर्य बनाए रखें। आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।

Share This Article
error: Content is protected !!