मुन्नी देवी रावत को मिलेगा लोकतंत्र सेनानी पेंशन का लाभ

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी पौड़ी ने की औपचारिकता पूर्ण

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ की पत्नी मुन्नी देवी रावत का लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन का आवेदन भरवाया गया।

गुरुवार को उपजिलाधिकारी यमकेश्वर के प्रतिनिधि स्व. मोहन सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास पर पहुँचे और उनकी पत्नी मुन्नी देवी रावत से मुलाकात कर पेंशन फार्म की औपचारिकताएँ पूर्ण कर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मुन्नी देवी को लोकतंत्र सेनानी पेंशन का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जायेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!