टिहरी के आयुष्मान भट्ट का महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए चयन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी, गढ़वाल 27 जून 2025: नई टिहरी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 6 के छात्र आयुष्मान भट्ट पुत्र प्रवीन भट्ट का सत्र 2025-26 के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी में फुटबॉल वर्ग के लिए चयन हुआ है।

आयुष्मान ने अपनी फुटबॉल की कोचिंग न्यू दरबार फुटबॉल स्पोर्ट्स एकेडमी, नई टिहरी से एनआईएस कोच श्री अतुल राणा के मार्गदर्शन में प्राप्त की।इस उपलब्धि पर आयुष्मान के अभिभावकों, स्कूल शिक्षकों, कोच श्री अतुल राणा और जिला फुटबॉल संग के सचिव श्री देवेंद्र राणा सहित अन्य फुटबॉल संघ पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान का यह चयन न केवल उनकी प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल के प्रति प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।आयुष्मान की इस सफलता से नई टिहरी में फुटबॉल के प्रति उत्साह बढ़ने की उम्मीद है, और यह स्थानीय युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!