विश्व जनसंख्या दिवस पर टिहरी में विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण सन्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 जुलाई 2025 । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल, चैखल्याचक, नई टिहरी में शुक्रवार को एक विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रारंभ में अतिथियों व विद्यालय प्रबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में वृक्षारोपण भी किया गया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के तहत कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता, राहवीर योजना तथा अन्य महत्त्वपूर्ण कानूनों की जानकारी साझा की।

रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मिंया ने छात्रों व उपस्थित नागरिकों को विभिन्न कानूनी अधिकारों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। वहीं, थाना पुलिस नई टिहरी से उप निरीक्षक धनराज सिंह बिष्ट ने साइबर क्राइम, महिलाओं से जुड़े कानूनों तथा मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर उपयोगी जानकारी दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राएं, पराविधिक स्वयंसेवी अरुण कुमार, रीता, मयंक भट्ट, संगीता नकोटी, संगीता रावत, राकेश उनियाल, असलम बेग, आशा धनोला सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल कानूनी जागरूकता को प्रोत्साहित किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!