जनपद टिहरी के चार विकासखण्डों में चल रही निर्वाचन प्रतीक आवंटन प्रक्रिया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। आयोग के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में जनपद टिहरी गढ़वाल के 04 विकास खण्ड देवप्रयाग, कीर्तिनगर, नरेन्द्रनगर और चम्बा में 28 जुलाई, 2025 को द्वितीय चरण में मतदान होना है।

इस क्रम में उक्त विकास खण्डों के क्षेत्रान्तर्गत के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत पदों के उम्मीदवारों को आज शुक्रवार 18 जुलाई, 2025 को प्रातः 08 बजे से निर्वाचन प्रतीक आंवटन का कार्य शुरू किया गया। निर्वाचन प्रतीक आवंटित की कार्यवाही कार्य समाप्ति तक सम्पादित की जायेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!