उत्तराखंड में रह रहे बिहार के मतदाताओं से अपील: 25 जुलाई तक भेजें गणना प्रपत्र

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्तराखंड में निवासरत बिहार के नागरिकों से 25 जुलाई, 2025 तक गणना प्रपत्र भरने की अपील की गई है। यह प्रपत्र ईमेल, व्हाट्सएप या परिवार के सदस्यों के माध्यम से संबंधित बीएलओ को भेजा जा सकता है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार द्वारा उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया है कि जो मतदाता अस्थायी रूप से बिहार से बाहर रह रहे हैं, वे https://voters.eci.gov.in या ECINET App के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। चाहें तो हस्ताक्षरित प्री-फिल्ड फॉर्म बीएलओ को भेज सकते हैं।

फॉर्म के साथ निम्न 11 में से कोई एक प्रमाण संलग्न करना आवश्यक है:

  1. सरकारी कर्मचारी का पहचान पत्र या PPO
  2. 01.07.1987 से पूर्व का सरकारी दस्तावेज
  3. जन्म प्रमाण पत्र
  4. पासपोर्ट
  5. शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  6. स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  7. वन अधिकार पत्र
  8. जाति प्रमाण पत्र
  9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की प्रविष्टि (जहां उपलब्ध)
  10. पारिवारिक रजिस्टर
  11. भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र

यदि दस्तावेज तत्काल उपलब्ध न हों, तो 01 अगस्त से 01 सितंबर, 2025 की दावा-आपत्ति अवधि में भी जमा किए जा सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूची 1 अगस्त को प्रकाशित होगी।

महत्वपूर्ण: प्रारूप मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु गणना प्रपत्र 25 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जमा करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!