भाजपा की पंचायत चुनाव तैयारी बैठक चंबा में सम्पन्न — संगठन महामंत्री अजेय जी ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज चंबा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा टिहरी जिलाध्यक्ष श्री उदय रावत जी ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री अजेय जी द्वारा किया गया।

बैठक में विधानसभा, ब्लॉक व जिला पंचायत वार्ड प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों और पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। श्री अजेय जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर चुनावी तैयारी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत चुनाव समन्वयक श्री कुलदीप कुमार जी, जिला प्रभारी श्री शैलेंद्र सिंह बिष्ट जी, टिहरी विधायक माननीय श्री किशोर उपाध्याय जी, घनसाली विधायक माननीय श्री शक्तिलाल शाह जी, धनोल्टी विधायक माननीय श्री प्रीतम सिंह पंवार जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद सुयाल जी और महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती गीता रावत जी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बैठक में संगठनात्मक दिशा-निर्देश, जनसंपर्क रणनीति, बूथ सशक्तिकरण और महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने पंचायत चुनाव को संगठन के लिए एक अहम अवसर बताते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक भाजपा की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने का आग्रह किया।

बैठक के सफल आयोजन पर मंडल अध्यक्ष भाजपा नई टिहरी श्री विजय कठैत ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!