कारगिल विजय दिवस पर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 1999 के युद्ध में शहादत देने वाले वीरों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर प्राध्यापकगण मीना वर्तवाल, डॉ. संगीता विजल्वान, मनीषा, आशीष, हितेश सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “वीर शहीद अमर रहें” के नारों के साथ हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!