प्रवीण चौहान छह वर्षों के लिए कांग्रेस से निष्कासित – राकेश राणा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 जुलाई 2025 । जिला पंचायत क्षेत्र सरतली (नैनबाग) से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्री जोत सिंह रावत के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रवीण चौहान को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष श्री राकेश राणा ने दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। चाहे वह कोई भी कार्यकर्ता हो या वरिष्ठ नेता, अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

राणा ने कहा कि 24 जुलाई को हुए मतदान में जनता कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट संकेत दे चुकी है और आगामी 28 जुलाई को भी जनता कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को बहुमत दिलाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!