75 दिन पुरानी शिकायत का एक दिन में समाधान!

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

जनसुनवाई में जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटवाया गया

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर 23 मई 2025 को संजीव दिवाकर (निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश) द्वारा की गई शिकायत का जिलाधिकारी टिहरी द्वारा मंगलवार को नरेंद्रनगर तहसील दिवस के दौरान त्वरित निस्तारण किया गया।

शिकायत में बताया गया था कि शीशमझाड़ी (ढालवाला) क्षेत्र में रामबाबू नामक व्यक्ति ने नाले पर सीढ़ियाँ बनाकर सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर दिया है, जिससे मार्ग की चौड़ाई घट गई है और राहगीरों को परेशानी हो रही है।

तहसीलदार नरेंद्रनगर की रिपोर्ट के आधार पर 4 अगस्त 2025 को सिंचाई विभाग के अभियंताओं व शिकायतकर्ता की उपस्थिति में मौके का निरीक्षण कर अवैध अतिक्रमण हटवा दिया गया।

शिकायतकर्ता ने मौके पर ही समाधान पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!