Ad image

टिहरी के मुखेम गांव को मिला ‘संस्कृत ग्राम’ का दर्जा: सीएम ने किया वर्चुअल शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 10 अगस्त 2025 । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से टिहरी जनपद के मुखेम गांव को ‘संस्कृत ग्राम’ के रूप में शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजकीय संस्कृत पाठशाला मुखेम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी और मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह नेगी के प्रतिनिधि सोहन लाल शाह ने की।

मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्कृत 3 हजार वर्षों से अपने मूल स्वरूप में विद्यमान है, जो इसकी विशेषता है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. देशबन्धु भट्ट ने किया, जबकि सहायक निदेशक पूर्णानन्द भट्ट ने ग्राम स्तर पर संस्कृत के पुनर्जीवन की पहल की सराहना की। वक्ताओं ने संस्कृत को जन-जन की भाषा बनाने और शिक्षा में इसकी भूमिका पर जोर दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!