13 वर्षीय नाबालिग को 4 घंटे में सकुशल बरामद किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 अगस्त 2025। थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत चौदह बीघा निवासी राखी नेगी ने अपने 13 वर्षीय पुत्र के गुम होने की सूचना सुबह 6 बजे चौकी कैलाशगेट में दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उ.नि. राजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मात्र 4 घंटे के भीतर नाबालिग को लक्ष्मण झूला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

नाबालिग की शीघ्र बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में शामिल:
उ.नि. राजेन्द्र सिंह रावत, हे.का. मोहित रावत, का. राजीव कुमार, का. कौशल राठौर, का. नीरज कुमार, का. सिंघराज, का. सेवक (चौकी कैलाशगेट) तथा HCPT अभिषेक नेगी (सीसीटीवी कंट्रोल रूम)।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!