Ad image

टिहरी में जिलाधिकारी समेत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 27 अगस्त 2025। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति के सचिव हरीश कोठारी ने आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल सहित विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि “सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से बेहतर तालमेल और संतुलन स्थापित होता है। मीडिया समाज और प्रशासन के बीच पारदर्शिता बनाए रखने वाला चौथा स्तंभ है। सभी को जनता के प्रति जवाबदेह रहते हुए कार्य व्यवहार में भी सुधार लाना चाहिए।” उन्होंने सचिव हरीश कोठारी को गोल्डन पिन से सम्मानित किए जाने पर बधाई भी दी।

डीएम ने आगे कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार पब्लिक सर्विस डिलीवरी और जनता से संवाद को और सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास जारी हैं। जनपद के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय होकर जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं।”

संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने कहा कि “हम सभी को छोटे-छोटे कार्यों से भी प्रेरणा लेकर परिवार की तरह मिलकर काम करना चाहिए। उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।”

इस अवसर पर डीपीआरओ एम.एम. खान, अधिशासी अधिकारी जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज, अधिशासी अधिकारी लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या उनियाल, तहसीलदार टिहरी मो. शादाब, एडीओ राकेश शर्मा सहित कई अधिकारियों को सम्मानित किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!