उप निरीक्षक अनिल सिंह नेगी निरीक्षक (दलनायक) पद पर पदोन्नत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 27 सितम्बर 2025 । जनपद टिहरी पुलिस के उप निरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) अनिल सिंह नेगी को उत्कृष्ट सेवाओं व कर्तव्यनिष्ठा के आधार पर निरीक्षक (दलनायक) पद पर पदोन्नति दी गई।

पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने उन्हें पद अलंकरण चिन्ह पहनाए। इस अवसर पर एसएसपी ने पदोन्नति को प्रेरणास्रोत बताते हुए नेगी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा सहित पुलिस अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!