राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पदाधिकारियों ने डीएम से की भेंट, गीता ग्रंथ भेंटकर सेवा संबंधी मामलों पर की वार्ता

टिहरी गढ़वाल 27 सितम्बर। नवरात्र के शुभ अवसर पर आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद टिहरी गढ़वाल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल से भेंट की। इस अवसर पर परिषद की ओर से उन्हें धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भगवद गीता भेंट किया गया।
भेंटवार्ता के दौरान परिषद पदाधिकारियों ने विभिन्न संवर्गों से जुड़े सेवा संबंधी प्रकरणों के निस्तारण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का अनुरोध किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा, कोषाध्यक्ष विनय बहुगुणा, उपाध्यक्ष अनूप सिंह नेगी, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद सेमवाल, उपाध्यक्ष वीरू शाह सहित विनोद विष्ट, अरविंद गोस्वामी, अरविन्द उनियाल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।