Ad image

करियर चयन में समझदारी जरूरी: राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में कार्यशाला आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 अप्रैल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ द्वारा “करियर चुनाव में इन बातों का रखें ध्यान” विषय पर एक उपयोगी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. निरंजना शर्मा ने कहा कि बचपन से ही हमसे पूछा जाता है कि बड़े होकर क्या बनना है, लेकिन जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, करियर से जुड़े निर्णय अधिक गंभीर और चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं। ऐसे में सही दिशा और सोच के साथ निर्णय लेना बेहद आवश्यक है।

डॉ. सीमा पाण्डेय ने विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति सजग रहने और समय प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया। वहीं डॉ. मीनाक्षी ने छात्रों को अंग्रेजी भाषा के माध्यम से करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।

प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि करियर की शुरुआत स्पष्ट लक्ष्य तय करने और उसे हासिल करने के लिए सरल एवं व्यवहारिक योजनाएं बनाने से होती है। उन्होंने कहा कि करियर एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें निरंतर सीखना, आगे बढ़ना और स्वयं को बेहतर बनाना शामिल है।

कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. शन्नवर द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ. निरंजना शर्मा, डॉ. ईरा सिंह, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. संगीता बिजलवान सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!