उत्तराखंडचारधाम यात्राविविध न्यूज़

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर्व पर शीतकाल हेतु बंद, 6.44 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 23 अक्टूबर 2025। भैया दूज के पावन पर्व पर आज गुरुवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट के शुभ मुहूर्त में सम्पन्न हुई इस पारंपरिक प्रक्रिया के दौरान हजारों श्रद्धालु और तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

इससे पूर्व प्रातः मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली वाद्ययंत्रों के साथ खरसाली गांव से धाम के लिए रवाना हुई। धाम में प्रातःकाल से ही विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक का क्रम जारी रहा। कपाट बंद होने के पश्चात यमुना जी की भोग मूर्ति को शनिदेव समेश्वर महाराज की अगुवाई में डोली के माध्यम से खरसाली गांव ले जाया गया। आगामी छह माह तक श्रद्धालु यमुना मां के दर्शन और पूजा-अर्चना खरसाली स्थित मंदिर में कर सकेंगे।

श्री यमुनोत्री धाम मंदिर समिति ने इस वर्ष की यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी तीर्थयात्रियों, प्रशासन, पुलिस बल और स्थानीय निवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

इस वर्ष यात्रा काल में कपाटोद्घाटन से कपाटबंदी तक कुल 6,44,505 श्रद्धालुओं ने श्री यमुनोत्री धाम में दर्शन किए। वहीं जनपद के दोनों प्रमुख तीर्थधामों—श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री—में इस बार कुल 14 लाख से अधिक तीर्थयात्री 1,55,731 छोटे-बड़े वाहनों से पहुंचे।

(#YamunotriDham #BhayaDooj #uttarkashi #ChardhamYatra)


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!