जंपिंग हाइट्स के पास जेसीबी गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी गढ़वाल। जंपिंग हाइट्स, मोहन चट्टी क्षेत्र में देर रात एक जेसीबी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सुबह स्थानीय लोगों ने खाई में जेसीबी दिखाई देने पर घटना की सूचना दी।
सूचना पर एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक पंकज खरोला के नेतृत्व में मौके पर पहुँची। टीम ने दुर्गम मार्गों से होते हुए जेसीबी तक पहुँच बनाई और तलाशी के दौरान एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया। शव को रस्सों और स्ट्रेचर की सहायता से कठिन परिस्थितियों में निकालकर सड़क तक पहुँचाया गया।
मृतक के शव को पुलिस को सुपुर्द कर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!