डीएम टिहरी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में डीएम ने खाड़ी व बगड़धार के स्लाइड जोन पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश बीआरओ अधिकारियों को दिए तथा आवश्यकतानुसार पुलिस से समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस व परिवहन विभाग को वाहनों की नियमित जांच करने और एनएच श्रीनगर खंड को नई टिहरी व बौराड़ी क्षेत्र में नालियां खुलवाने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

एआरटीओ सतेन्द्र राज ने माह सितम्बर की दुर्घटनाओं का तुलनात्मक विश्लेषण, चालान विवरण, ग्रीन कार्ड एवं ट्रिप कार्ड से संबंधित आँकड़े प्रस्तुत किए। लो०नि०वि० द्वारा नो सेल्फी जोन एवं चेतावनी संकेत बोर्ड लगाए जाने की जानकारी भी दी गई।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक जे.आर. जोशी, अधीक्षण अभियंता के.एस. नेगी, एसडीएम संदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!