राष्ट्रपति ने पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हरिद्वार। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन वैदिक ज्ञान, आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान और सार्वभौमिक बंधुत्व की भावना का समन्वय आज वैश्विक चुनौतियों के समाधान का मार्ग दिखा रहा है।

उन्होंने महर्षि पतंजलि को मानव संस्कृति के विकास में अद्वितीय योगदान देने वाला बताया और कहा कि पतंजलि विश्वविद्यालय योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा व अनुसंधान को आगे बढ़ाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में सहायक है।

राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय की भारत-केंद्रित शैक्षिक दृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति-संगत जीवनशैली अपनाने की दिशा में प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यहाँ के विद्यार्थी अपने सच्चे आचरण और संस्कारों से एक स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!